Rajasthan Board 12th Result 2026 Kab Aayega Live Updates, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद (RBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। इस साल तीनों स्ट्रीम- साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स की परीक्षाओं में शामिल हुए और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले Direct Link ऑफिशियल वेबसाइट पर ही एक्टिव होगा।

राजस्थान बोर्ड बारहवीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें पूरे राज्य से लगभग 9 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। यहां राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी अपडेट्स देखते रहें।
Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: स्क्रूटनी का मौका मिलेगा या नहीं?
हां, राजस्थान बोर्ड RBSE कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, जिन छात्रों को लगता है कि मूल्यांकन में कोई गलती हुई है, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड इस प्रक्रिया और इसकी समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी जारी करेगा।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: 12वीं की मार्कशीट में कोई गलती हो तो क्या करें?
RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अपनी ऑनलाइम मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद, उसे अच्छी तरह से जांच लें और यह सुनिश्चित करें कि उसमें दी गई सभी जानकारी (जैसे नाम, रोल नंबर आदि) सही है। अगर कोई गलती मिलती है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें और उन्हें इसकी जानकारी देनी होगी।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: रिकॉर्ड बनाने जा रहा है राजस्थान बोर्ड
राजस्थान बोर्ड इस साल एक रिकॉर्ड कायम करने जा रहा है। हर साल राजस्थान बोर्ड रिजल्ट मई के महीने में घोषित किए जाते रहे हैं। लेकिन इस साल बोर्ड ने बहुत कम समय में बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेकिंग का काम पूरा कर लिया है और अब करीब 2 महीने पहले नतीजे घोषित करने जा रहा है। यह पहली बार है जब बोर्ड मार्च महीने में रिजल्ट जारी करने जा रहा है।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: एक साथ आएगा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर निकालकर कर रख लें। नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे।
RBSE 12th Result 2026 Online Marksheet: 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट कहां-कहां यूज कर सकते हैं?
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स डाउनलोड किए गए ऑनलाइन स्कोरकार्ड का इस्तेमाल तत्काल एकेडमिक प्रोग्राम्स जैसे कि कॉलेज में आवेदन करने के लिए एक प्रोविजनल डॉक्यूमेंट के तौर पर कर सकते हैं। हालांकि, बाद में उन्हें अपने स्कूलों से अपनी ओरिजनल मार्कशीट लेनी होगी, जोकि लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए आधिकारिक रिकॉर्ड का काम करेगी।
Rajasthan Board 12th Marksheet: 12वीं बोर्ड मार्कशीट पर सबसे पहले चेक करनी होंगी ये डिटेल्स
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को अपने स्कोरकार्ड पर कुछ डिटेल्स जरूर चेक करनी चाहिए, जो इस प्रकार हैं-
- स्टूडेंट का नाम
- रोल नंबर
- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
- कुल स्कोर
- डिवीजन
- रिजल्ट स्टेटस (पास/कंपार्टमेंट/ फेल)
rajresults.nic.in डाउन हुई तो कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर भी नतीजे चेक किए जा सकेंगे। हालांकि अधिक संख्या में एक साथ स्टूडेंट्स के वेबसाइट पर विजिट करने से कई बार वेबसाइट डाउन हो जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स घबराए नहीं, वे DigiLocker की वेबसाइट www.digilocker.gov.in या Umang App के जरिए भी अपना रिजल्ट कर सकेंगे।
RBSE 12th Result 2026 Re-Checking: कब शुरू होगी री-चेकिंग की प्रक्रिया
12th Rajasthan Board Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्या होगा?
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स ऑनलाइन वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर Roll Number सबमिट करने के पर आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या होगा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) हर साल की तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेबसाइट पर ऑनलाइन मार्क्स अपलोड करने की जानकारी के साथ-साथ कई जानकरी दी जाएंगी, जो इस प्रकार है-
- 12वीं रिजल्ट का ओवरऑल पास प्रतिशत
- परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र-छात्रों की संख्या
- पास हुए छात्र-छात्राओं की संख्या
- स्ट्रीम वाइज रिजल्ट
- स्ट्रीम वाइज टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के नाम और नंबर
- लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत
- टॉपर्स का नाम
- अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले आदि
Rajastha Board Result on DigiLocker: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट?
- राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी के बाद, सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- डिजिलॉकर पर अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर से साइन अप करें और OTP डालकर वेरिफाई करें।
- जिन छात्रों के आधार कार्ड लिंक हैं, वे UIDAI के जरिए भी लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉगिन करने के बाद ‘इश्यूड डॉक्यूमेंट्स’ सेक्शन में जाएं।
- यहां ‘Board of Secondary Education, Rajasthan’ विकल्प चुनें।
- यहां, ‘Class-XII’ चुनकर अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आपकी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट दिखाई देंगे।
- आप इन्हें PDF में डाउनलोड कर सकते हैं या ऐप में सेव रख सकते हैं।